5.What is a Demat account in share market ?

5.शेयर बाजार में Demat Account क्या होता हैं ?

अब तक आप जान चुके है की शेयर ब्रोकर्स क्या होते हैं ? और यह शेयर बाजार में किस तरह से शेयर खरीदने और बेचने के लिए Trading platform उपलब्ध करवाते हैं | तो जब भी आप किसी ब्रोकर से जुड़ेंगे तो आप को Broker की ओर से एक Demat account खोलने के लिए कहा जाएगा |

Demat का Full form ‘Dematerialized account’ होता हैं | यह खाता आपको शेयर बाजार में खरीदे गए शेयर, Mutual fund, ETF जैसे वितीय उत्पादों को संग्रहीत (स्टोर) करने की सुविधा देता हैं | वितीय उत्पाद क्या होते हैं? इस को लेकर आप असमंजस में ना पड़े | क्योंकि आप शेयर के बारे में जान चुके हैं, Mutual fund,ETF जैसे वितीय उत्पादों के बारे में इस पुस्तक के अंत में जानकारी दे दी जायेगी | सीधे शब्दों में कहे तो एक Demat account बैंक लॉकर की तरह कार्य करता हैं ,जो आपके शेयर को संग्रहीत करता हैं और सुरक्षित रखता हैं |

आपका Demat Account  Broker के माध्यम से ही खुलता हैं, लेकिन यह Account NSDL ( National Securities Depository Limited ) या CDSL ( Central Depository Services Limited) में  खोला जाता हैं | अब आप यह सोच रहे होंगे की NSDL या CDSL क्या हैं ? तो जैसे की आप जानते हैं एक्सचेंज से शेयर खरीदे या बेचे जाते हैं | ( SEBI ) सेबी शेयर बाजार की निगरानी करता हैं | ठीक वैसे ही NSDL या CDSL दो ऐसे संस्थान हैं, जो आपके द्वारा खरीदे गए शेयर का प्रबंधन करता हैं | या ऐसे कहे की आपके द्वारा खरीदे हुए शेयर सुरक्षित रूप से अपने पास रखता हैं |

आसान शब्दों में समझा जाए तो जब कोई व्यक्ति शेयर बाजार में आता हैं, तो Broker से जुडने के बाद Demat Account खोलता हैं, और NSE और BSE के माध्यम से शेयर खरीदता या बेचता हैं | SEBI इन सब की निगरानी करता हैं, और आपके शेयर तब तक NSDL या CDSL में सुरक्षित रहते हैं जब तक आप इन्हें वापिस बेचते नहीं हैं |